logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ कैंट में खुलेआम कूड़ा जलाने से लोगों में आक्रोश, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

मेरठ। कैंटोनमेंट के बीसी लाइन क्षेत्र में खुलेआम कूड़ा जलाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी नाराज़गी है। बताया जा रहा है कि कूड़ा जलते ही आसपास के घरों, यहां तक कि आर्मी अधिकारियों की कोठियों तक धुआं फैल जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है। कई बार मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

निवासियों का कहना है कि कूड़ा जलाने से न केवल वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। धुएं के कारण आंखों में जलन, खांसी और सांस संबंधी परेशानियां आम हो गई हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाए और कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रह सकें।

यदि जल्द ही इस पर कदम नहीं उठाए गए, तो लोगों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

0
88 views

Comment