बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में चिकित्सा शिविर
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुभारती यूनिवर्सिटी की ओर से एक दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा गोयल ने किया शिविर में छात्रों व विद्यालय के स्टाफ को निशुल्क दंत जांच और सलाह दी गई। इस शिविर में सुभारती यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने छात्रों के दांतों की जांच की और उन्हें स्वस्थ दांतों के लिए आवश्यक टिप्स दिए।
शिविर के दौरान छात्रों को दांतों की देखभाल के बारे में बताया गया और उन्हें सही ब्रशिंग तकनीक सिखाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि हम छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हैं और इस तरह के शिविर आयोजित करके उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। इस शिविर में भाग लेने वाले छात्रों व स्टाफ ने अपने अनुभव साझा किये और कहा कि उन्हें इस शिविर से बहुत कुछ सीखने को मिला।
विद्यालय के निदेशक श्री कृष्ण कुमार शर्मा ने दंत चिकित्सकों और उनकी टीम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सुभारती यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टर संचित प्रधान, डॉक्टर मोहनीश मुछल,वर्षा रतूड़ी, मुस्कान अरोड़ा और पलक का विशेष सहयोग रहा।