logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में आगे आने का डा. मानव ने किया आह्वान

हिलसा (नालंदा)। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय धरमपुर में बाल मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया। इस मेले में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।मंच का संचालन संतोष कुमार पार्थ ने किया जबकि उद्घाटन करते हुए डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी ही सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने खेल और कला में रुचि रखने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन के महत्व पर जोर दिया।बाल मेले में बच्चों ने चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, सुई दौड़, लंबी कूद और गोली दौड़ जैसे कई खेलों में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, एक चित्रकला प्रदर्शनी और टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसने अभिभावकों में विशेष उत्साह जगाया। बच्चों ने मेले में कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए, जिनकी सराहना की गई।समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने विद्यालय के लिये भूमि दानकर्ता रजिया देवी समेत बाल मेला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है।एचएम रुपेश कुमार ने कहा कि कई बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में कई प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर एचएम रुपेश कुमार, अरुण कुमार साहू, बी आरसी से कौशल कुमार , सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, ताड़क नाथ जायसवाल, धनेश कुमार, अंजु देवी, राज दिवाकर, अनामिका प्रिया के अलावा वार्ड सदस्य , शिक्षा समिति के सचिव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षाविद उपस्थित रहे।

1
80 views

Comment