logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बजरंग दल अखाड़ा परिवार की आवश्यक बैठक संपन्न, नई समिति गठन पर हुई चर्चा


दुद्धी/सोनभद्र (रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पोलवा के हिरा चक में दिनांक 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को बजरंग दल अखाड़ा परिवार की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पूर्व की समिति को निरस्त करने तथा नई समिति के गठन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी तथा क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर अपने-अपने विचार रखे। साथ ही सर्वसम्मति से नई समिति के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजदेव पुरी, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रामेश्वर कुमार, महामंत्री महेंद्र शर्मा, सचिव अमित कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता एवं क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ किया गया।

42
1533 views

Comment