logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता : झारखंड पुलिस के जवान सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे अपना दमखम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता- 2025-26 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित, विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड पुलिस बल के कई जवान राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम कर रहे हैं रौशन

● झारखंड पुलिस के जवान सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे अपना दमखम

● शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए हर किसी को खेलों से जुड़ने की है जरूरत

● झारखंड पुलिस द्वारा अपने जवानों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना सराहनीय पहल

रांची (झारखंड)। झारखंड पुलिस के जवान आज राज्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के साथ खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हमारे पुलिस बल के जवान कई राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में ना सिर्फ हिस्सा लिया है, बल्कि अपने प्रदर्शन से अपना और अपने राज्य तथा देश का नाम रौशन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि एक खिलाड़ी के रूप में ये जवान आगे भी अपना परचम लहराएंगे और झारखंड पुलिस का मान -सम्मान बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप -वन मैदान में आयोजित झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 - 26 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने इस प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड पुलिस की ओर से हर वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस खेल प्रतियोगिता में राज्यभर से झारखंड पुलिस के जवान बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इनमें कुछ विजेता होते हैं तो कुछ चूक जाते हैं। मेरा मानना है कि खेलों में हिस्सा लेना ही सबसे बड़ी बात है।

हार जीत तो लगी रहती है मैं इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप इसी तरह आगे भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।

फिट रहने के लिए खेलों से जुड़ना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम अपने शरीर को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे में झारखंड पुलिस की ओर से अपने जवानों के लिए इस तरह की जो खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है, वह काफी सराहनीय है।

इस मौके पर गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा , अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रिया दुबे सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं खेलों में हिस्सा लेंगे आए पुलिस बल के प्रतिभागी मौजूद थे।

28
606 views

Comment