बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये फ्री वैक्सीन कैंप, कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया कैंप का उद्घाटन
मेरठ। राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण के अवसर पर निःशुल्क ‘एच.पी.वी.’ वैक्सीनेशन अभियान का गुरूवार को जिला महिला अस्पताल में आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक अमित अग्रवाल उपस्थित रहे जिन्होने टीका लगवाने वाली युवतियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे प्रमाण पत्र वितरित किये।
बता दें की अभियान में 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच जन्मी 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सरकार द्वारा फ्री वैक्सीन लगाई जा रही है।
इस दौरान साथ में सीएमओ डा0अशोक कटारिया, डा0मीनाक्षी सिंह आदि सहित अन्य डाक्टर्स उपस्थित रहे।