logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगमबाग से आरएसएस ने पथ संचलन निकाला

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बेगमबाग व विजय बस्ती, विजय नगर (पूर्वी मेरठ महानगर) में वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ध्वज प्रणाम एवं प्रार्थना के उपरांत अनुशासित एवं आकर्षक पथ संचलन निकाला गया, जो न्यू शिवलोक कालोनी, चकबंदी रोड, पीएल शर्मा रोड, खटीकन मोहल्ला, वेस्टर्न कचहरी रोड, असोड़ा हाउस सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन, एकरूपता एवं राष्ट्रभक्ति का भाव देखने योग्य रहा। लोगों ने पुष्प वर्षा कर सभी का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर सचिन जी एवं केशव बंधु जी वक्ताओं ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति की प्राचीनता, गौरवमयी परंपराओं एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

0
0 views

Comment