JAMSHEDPUR : कपाली अध्यक्ष परवेज आलम ‘चांद’ ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, सीमावर्ती विकास पर हुई चर्चा
कपाली अध्यक्ष परवेज आलम ‘चांद’ ने मेयर सुधा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, सीमावर्ती विकास पर हुई चर्चा
जमशेदपुर (झारखंड)। कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद ने मानगो नगर निगम की पहली नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की
कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद ने आज मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जीत की बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दोनों जन प्रतिनिधियों के बीच कपाली और मानगो के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
परवेज आलम ने कहा कि पड़ोसी नगर निकाय होने के नाते कपाली और मानगो के बीच बेहतर तालमेल से जनता की समस्याओं का समाधान आसान होगा। मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने इस भेंट के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग से काम करेंगी।
इस अवसर पर कई समर्थक और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।