logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उर्फ़ बब्लू चौधरी जी, ने श्री राम नवमी नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं



मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी जी ने आदि शक्ति माँ भगवती के अनुष्ठान के पर्व वासन्तिक नवरात्रि एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन रामनवमी की क्षेत्रवासीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के अनुष्ठान की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन हम सबको एक नई प्रेरणा और प्रकाश प्रदान करता है। मंडल अध्यक्ष जी ने कहा कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माँ भगवती इस चराचर जगत की आदि शक्ति हैं तो मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का सम्पूर्ण जीवन हम सबको जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं का पालन करने की एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। रामनवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन मातृ शक्ति के प्रति भारत की सनातन आस्था और सम्मान के भाव को प्रदर्शित करता है। आदि शक्ति माँ भगवती की शक्ति और मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मर्यादा हम सबको अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों से जोड़ने में एक नई शक्ति प्रदान करेगी। इस पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एव क्षेत्रवासीयों के प्रति हमारी अनन्त शुभकामनाएं।

22
1505 views

Comment