logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुर्जर समाज को सत्ता में उचित स्थान न मिलने पर समाज में रोष, मनोनीत पार्षदों की सूची में समाज से एक भी नाम न होने पर नाराजगी

मेरठ। संयुक्त गुर्जर परिसंघ के अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज को जो सम्मान मिलना चाहिए, वो नहीं मिला है। केंद्र में एक राज्य मंत्री और प्रदेश में मात्र एक राज्य मंत्री है। इसमें में प्रदेश के राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के खिलाफ भी कुछ लोग षड्यंत्र रच रहे हैं।

एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से समाज भाजपा के साथ रहा है। इसके बाद भी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। अभी हाल ही में संगठन और मनोनीत पार्षद में भी समाज को जगह नहीं दी गई। उन्होंने संगठन में समाज को उचित स्थान दिए जाने की मांग की।

अगर अब भी ऐसा नहीं हुआ तो आगे बड़ी रणनीति बनाकर फैसला लेना होगा। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, संजीव प्रधान आदि समेत अन्य पदाधिकारी रहे।

2
433 views

Comment