logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

KHUNTI : खूँटी में बड़ी सफलता : 1 लाख के इनामी PLFI एरिया कमांडर ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

खूँटी में बड़ी सफलता: ₹1 लाख के इनामी PLFI एरिया कमांडर ने हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

खूँटी (झारखंड)। झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति “नई दिशा” के तहत खूँटी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के एरिया कमांडर हाबिल मुण्डू उर्फ प्रफूल मुण्डू ने आज झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

हाबिल मुण्डू, पिता जोहन मुण्डू, निवासी ग्राम बम्हनी, थाना मुरहू, जिला खूँटी, पर झारखंड सरकार द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण के दौरान उसने पुलिस के समक्ष कई हथियार और उपकरण भी जमा किए,

जिनमें—
9 एमएम का पिस्टल – 01
7.65 एमएम का पिस्टल – 01
देशी कट्टा – 01
कारतूस – 13
वॉकी-टॉकी – 02

पुलिस के अनुसार, यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “नई दिशा” नीति की सफलता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से उग्रवाद की राह छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के लिए उग्रवादियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

खूँटी पुलिस ने इस आत्मसमर्पण को क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

5
359 views

Comment