logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : झारखंड के विकास मॉडल की झलक : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं को भेंट की “Jharkhand Rising” पुस्तक

झारखंड के विकास मॉडल की झलक : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं को भेंट की “Jharkhand Rising” पुस्तक

रांची (झारखंड)। माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में माननीय विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित “Jharkhand Rising: A Global Story” पुस्तक एवं एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।

“Jharkhand Rising: A Global Story” पुस्तक में बीते जनवरी माह में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक के माध्यम से राज्य के वैश्विक निवेश, विकास संभावनाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की बढ़ती पहचान को दर्शाया गया है।

वहीं, कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की समग्र जानकारी को आकर्षक रूप में संकलित किया गया है, जो झारखंड के प्रगति पथ को दर्शाती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माननीय संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं माननीय नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को भी “Jharkhand Rising: A Global Story” पुस्तक और कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।

यह मुलाकात राज्य के विकास कार्यों और उपलब्धियों को साझा करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक संवाद और समन्वय की भावना को भी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

73
1836 views

Comment