logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CHTARA : टी0एस0पी0सी0 संगठन (सुदर्शन जी) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार

टी0एस0पी0सी0 संगठन (सुदर्शन जी) गिरोह के पांच सदस्य अवैध हथियार, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार

प्रसंग- पिपरवार थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 18/03/26 धारा 317(2)/3(5) बी0ए0एस0 व 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट व 17 सी0एल0 एक्ट

चतरा (झारखंड)। दिनांक 18/03/2026 की रात्री को पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा को गुप्त सूचना मिली कि टी0एस0पी0सी0 संगठन के सुदर्शन जी गिरोह के सदस्य पिपरवार थाना अंतर्गत बेंती मैदान के पास एकत्रित हुए है तथा किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मे है, जिसके आलोक मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व मे एक छापामारी टीम का गठन किया गया तथा छापामारी टीम के द्वारा टी0एस0पी0सी0 संगठन के सुदर्शन जी गिरोह के पांच सदस्य को एक देशी कट्टा, गोली व पर्चे के साथ गिरफ्तार किया गया ।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनांक 11/03/2026 की सुबह करीब 4.00 बजे टी0एस0पी0सी0 संगठन के सुदर्शन जी गिरोह के द्वारा महेन्द्र गंझु के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे इनकी संलिप्ता की बात प्रकाश मे आई है तथा अन्य अभियुक्तो के बारे मे भी विस्तृत जानकारी मिली है जिनके विरुध्द छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
1.सुरेन्द्र कुमार उर्फ लंबु, उम्र करीब 20 वर्ष, जहु गंझू, ग्राम बेंती पाहनटोंगरी, थाना पिपरवार, जिला चतरा
2.अशोक कुमार गंझु, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व0 वेगु गंझु, ग्राम बेंती पाहनटोंगरी, थाना पिपरवार, जिला चतरा
3.हरीश महतो, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता- राजेश महतो, सा0- राय बस्ती, थाना- खेलारी, जिला- राँची ।
4.सूरज कुमार भुईया, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता- तापेश्वर गंझू, सा0- भुईयाटोली, बेंती, थाना- पिपरवार, जिला- चतरा ।
5. रोनित कुमार गंझू, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता- नरेश गंझू, ग्राम- बेती टोंगरी, थाना- पिपरवार, जिला- चतरा ।

जप्त प्रदर्श की विवरणी -
1.एक देशी कट्टा व 02 7.62 एम0एम0 का जिंदा गोली
2.10 टी0एस0पी0सी0 का पर्चा
3. एक चोरी की NS PULSAR 125 बाईक
4.छः मोबाईल फोन

छापामारी दल में सम्मिलित सदस्य :-

1.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा श्री प्रभात रंजन बरवार
2. पु0अ0नि0 अभय कुमार,थाना प्रभारी पिपरवार थाना
3. पु0अ0नि0 अभिमन्यु कुमार पिपरवार थाना
4.पु0अ0नि0 अंजनी कुमार, पिपरवार थाना
5. स0अ0नि0 आदित्य किशोर तिर्की, पिपरवार थाना
6.अन्य सशस्त्र बल

34
1207 views

Comment