logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : रांची में विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रांची में विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल के दीपाटोली, कटहल मोड़, रांची स्थित आवास पहुंचे।

मुख्यमंत्री वहां विधायक श्री नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधु को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी।

मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी नवविवाहित जोड़े को मंगलकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधायक श्री नवीन जायसवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की।

32
1672 views

Comment