logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेधावी छात्रों के सपनों को उड़ान देगा के. डी. इंटरनेशनल स्कूल।

मेधावी छात्रों के सपनों को उड़ान देगा के. डी. इंटरनेशनल स्कूल।

*स्कॉलरशिप टेस्ट में लक्षित दहिया रही प्रथम।

​खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​के. डी. इंटरनेशनल स्कूल, खरखौदा द्वारा बुधवार को क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष 'स्कॉलरशिप टेस्ट' का सफल आयोजन किया गया।

इस परीक्षा में खरखौदा और आसपास के विभिन्न बाहरी विद्यालयों के 23 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आज की इस ​परीक्षा में लक्षित, कुंज और दिव्य ने मारी बाजी, कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच घोषित किए गए परिणामों में लक्षित दहिया (पुत्री श्री नरेंद्र) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुंज (पुत्र श्री संदीप) ने 92% अंकों के साथ द्वितीय और दिव्य दहिया (पुत्र श्री राकेश दहिया) ने 88% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

​विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा करते हुए विजेताओं के लिए विशेष रियायतों का विवरण साझा किया

​विद्यालय *प्राचार्य तृप्ति* और प्रबंधन समिति ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा "इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें उचित मंच प्रदान करना है।

ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं।"

​इस पहल की अभिभावकों द्वारा भी काफी सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे आर्थिक रूप से सक्षम और मेधावी छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

134
7808 views

Comment