logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PALAMU : लव मैरिज बनी मौत की वजह : पत्नी ने पति को जहर देकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लव मैरिज बनी मौत की वजह: पत्नी ने पति को जहर देकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू (झारखंड)। नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में पत्नी द्वारा पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 15 मार्च 2026 को पंकज कुमार यादव (24) संदिग्ध हालत में अपने घर में मृत पाए गए।

मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास उल्टी के निशान और खून से सनी ओढ़नी मिली, जिससे मामला संदिग्ध लगा।

पूछताछ में पत्नी पिंकी कुमारी (22) ने स्वीकार किया कि उसने पति को खाने में सल्फास (जहर) मिलाकर खिलाया और तबीयत बिगड़ने पर ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

22
1160 views

Comment