logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रभक्ति की मिसाल: मां तुझे प्रणाम योजना के तहत पांढुर्णा के 9 युवा तनोट माता व लोंगेवाला बॉर्डर के लिए रवाना

🇮🇳 राष्ट्रभक्ति की मिसाल: मां तुझे प्रणाम योजना के तहत पांढुर्णा के 9 युवा तनोट माता व लोंगेवाला बॉर्डर के लिए रवाना

पांढुर्णा | युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जगाने वाली मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मां तुझे प्रणाम योजना के तहत पांढुर्णा जिले के 9 युवाओं का दल राजस्थान के ऐतिहासिक तनोट माता मंदिर एवं भारत-पाक सीमा पर स्थित वीरता के प्रतीक लोंगेवाला बॉर्डर के लिए उत्साह के साथ रवाना हुआ।
रवाना होते समय युवाओं में देशसेवा का जज्बा और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान साफ दिखाई दिया।

यह दल भोपाल पहुंचकर प्रदेश के अन्य जिलों के चयनित युवाओं के साथ सीमा क्षेत्र की विशेष राष्ट्रभक्ति अनुभव यात्रा में शामिल हुआ।

इस प्रेरणादायक यात्रा का संचालन जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया एवं जिला प्रभारी योगेश ढोके के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवाओं को देश की सीमाओं, सेना के शौर्य और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य से परिचित कराना है, ताकि उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना मजबूत हो सके।

इस गौरवपूर्ण यात्रा में
श्याम दलवी, अभिषेक उईके, चंदन देशमुख, सम्यक देशभ्रतार, गौरव रंगारे, बलराम गोस्वामी, अध्ययन चौधरी, देवेन्द्र चौधरी एवं अश्विन चौधरी शामिल हैं।

जिला युवा खेल एवं कल्याण विभाग सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा युवाओं के जीवन की प्रेरणादायक याद बनेगी। 🇮🇳🔥

0
0 views

Comment