भण्डारगोदी में जागरूकता की नई पहल — प्रस्फुटन समिति की बैठक में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
जिला पांढुर्णा- भण्डारगोदी में जागरूकता की नई पहल — प्रस्फुटन समिति की बैठक में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम भण्डारगोदी में प्रस्फुटन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार तथा श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें ग्राम स्तर पर चल रहे जनजागरूकता अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों को गांव-गांव पहुंचकर लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जन अभियान तभी सफल होगा जब हर ग्रामवासी उसकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
समीक्षा के दौरान प्रस्फुटन समिति भण्डारगोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा आगामी दिनों में और अधिक सक्रियता के साथ अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में समिति के सदस्य, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।