logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शासन की योजना से बची मासूम की जान, नन्हीं भावी को मिला नया जीवन

#सफलता_की_कहानी

शासन की योजना से बची मासूम की जान, नन्हीं भावी को मिला नया जीवन

आरबीएसके टीम की सक्रियता से समय पर पहचान, डॉक्टरों के प्रयास से सफल हुआ हृदय ऑपरेशन

शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जब सही समय पर जरूरतमंद तक पहुंचता है, तो असंभव भी संभव हो जाता है। ग्राम पैलेपार की 1 वर्षीय बालिका भावी कलम्बे, जो जन्म से ही गंभीर हृदय रोग (क्रिटिकल सीएचडी) से पीड़ित थी, आज पूरी तरह स्वस्थ है। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग, आरबीएसके टीम और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से संभव हो पाई।

जिले के कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान बालिका की बीमारी की समय पर पहचान की गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे पहले जबलपुर और बाद में मुंबई के विशेषज्ञ अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक जटिल हृदय ऑपरेशन किया।

ऑपरेशन सफल होने के बाद अब बालिका स्वस्थ है और परिवार में खुशी का माहौल है।
भावी के माता-पिता ने शासन की स्वास्थ्य योजनाओं, जिला प्रशासन और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली मदद ने उनकी बेटी को नया जीवन दिया।

#पांढुर्णा #सफलता_की_कहानी #स्वास्थ्य_विभाग #मध्यप्रदेश #RBSK #JansamparkMP

1
350 views

Comment