logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एल पी जी की कालाबाजारी एवं अवैध परिवहन को रोकने वाहनों का चलाया विशेष जांच अभियान

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश अनुसार एलपीजी की कालाबाजारी एवं उसके अवैध परिवहन को रोकने के लिए अनुभाग बैरसिया की राजस्व विभाग, बैरसिया अनुभाग की पुलिस टीम, जिला परिवहन अधिकारी की टीम द्वारा वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 200 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से कुल 54 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 93 हजार 200 का प्रशमन शुल्क वसूल किया तथा तीन बसों के फिटनेस को निरस्त करने की कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की गई।बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन करने पर दो डंपरों को थाना गुनगा में आगामी कार्रवाई के लिए जप्त कर खड़ा किया गया है।वाहन चालकों को अधिक रफ्तार से गाड़ी ना चलाने, दुपहिया वाहनों में दो से अधिक सवारी न बिठाने तथा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उक्त कार्रवाई नियमित अंतराल में सतत जारी रहेगी।

0
0 views

Comment