logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय महाविद्यालय पलवल द्वारा आयोजित एनएसएस 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन

रतन कुमार छाबड़ा
पलवल

राजकीय मिडिल स्कूल, रायपुर में प्राचार्य तरुण सैनी के मार्गदर्शन में चल रहे 7 दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन उत्साह और जोश के साथ किया गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करके की गई, जिसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से गांव के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर के समापन अवसर पर सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को 7 दिवसीय विशेष शिविर के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान श्रेष्ठ स्वयंसेवक (लड़कियों में) प्रिया (बी.ए. फाइनल वर्ष) और लड़कों में भरतपाल (बी.ए. प्रथम वर्ष) को चुना गया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश और निशा रानी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समाज सेवा की भावना को आगे भी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस क्लर्क मनोज, सविता तथा भूगोल विभाग से राकेश कुमार एवं भौतिकी विभाग से लैब अटेंडेंट राकेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में प्राचार्य तरुण सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0
0 views

Comment