बर्बापुर्दिल में कुरआन मुकम्मल होने पर नमाज़ियों ने मांगी अमन और तरक्की की दुआ
ख़त्म-ए-कुरआन की मुकम्मल होने पर दुआ, क्षेत्र में खुशी का माहौल
कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवापुर्दील स्थित जामा मस्जिद में माह-ए-रमजान के मुकद्दस महीने में तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल (ख़त्म-ए-कुरआन) किया गया।
इस मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद रहे। तरावीह में कुरआन शरीफ सुनाने वाले हाफिज व कारी मोहम्मद अली साहब को नमाज़ियों और क्षेत्र के लोगों ने मुबारकबाद पेश की।
ख़त्म-ए-कुरआन के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए खास दुआ की गई। मस्जिद कमेटी और इलाके के लोगों ने दुआ की कि अल्लाह तआला हम सभी को कुरआन पढ़ने, समझने और उस पर अमल करने की तौफीक अता फरमाए।
इस अवसर पर क्षेत्र के काफी लोग मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को रमजान की बरकतों की मुबारकबाद दी।