logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BHU News: जूनियर रेजिडेंट की हालत गंभीर, साथियों ने दी OPD ठप करने की चेतावनी

वाराणसी स्थित Banaras Hindu University के Institute of Medical Sciences BHU में तैनात एक जूनियर रेजिडेंट (JR) की हालत गंभीर बनी हुई है। इंसुलिन की ओवरडोज लेने के बाद वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है और फिलहाल आईसीयू में भर्ती है।

घटना के बाद साथी रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ गया है। रविवार देर शाम आईएमएस परिसर में रेजिडेंट डॉक्टरों की बैठक हुई, जिसमें निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।


मांगें नहीं मानी गईं तो OPD बंद करने की चेतावनीबैठक में मौजूद रेजिडेंट डॉक्टरों ने निर्णय लिया कि वे सोमवार को आईएमएस के निदेशक S. N. Sankhwar को ज्ञापन सौंपेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विरोध स्वरूप अस्पताल की ओपीडी सेवाएं ठप कर सकते हैं।


इंसुलिन ओवरडोज से बिगड़ी हालत

जानकारी के मुताबिक सर्जरी विभाग की एक जूनियर रेजिडेंट ने इंसुलिन की ओवरडोज ले ली थी, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि इंसुलिन का असर उसके ब्रेन पर भी पड़ा है, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है।माता-पिता का दर्द: “मेरी बेटी जिंदा तो है?”

रविवार को छात्रा के माता-पिता आईएमएस पहुंचे और अस्पताल प्रशासन से मुलाकात की। उन्होंने निदेशक प्रो. एसएन संखवार और सर्जरी विभागाध्यक्ष
S. K. Bharati से बेटी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। परिजनों का कहना था कि गुरुवार को उनकी बेटी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, लेकिन अब कई दिनों से वह बोल नहीं पा रही है। पिता ने भावुक होकर डॉक्टरों से पूछा, “सर, मेरी बेटी जिंदा तो है?”

कुलपति ने भी लिया स्वास्थ्य का जायजाघटना की जानकारी मिलने के बाद Ajit Kumar Chaturvedi रविवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शताब्दी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती जूनियर रेजिडेंट की स्थिति की जानकारी ली और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की। डॉक्टरों ने उन्हें छात्रा की मौजूदा स्थिति और उपचार के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस दौरान आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक K. K. Gupta, मेडिसिन संकाय के प्रमुख
Sanjay Gupta और डिप्टी चीफ प्रॉक्टर S. K. Singh भी मौजूद रहे।

1
67 views

Comment