logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विनीत अग्रवाल शारदा को अग्रसेन सेवा ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

मेरठ। शास्त्री नगर नई सड़क स्थित कैंप कार्यालय में श्याम परिवार के सदस्यों एवं व्यापारियों ने भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा को अग्रसेन सेवा ट्रस्ट का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर व्यापारी नेता मनोज गुप्ता (अध्यक्ष, सेक्टर-2 व्यापार संघ, शास्त्री नगर), वैश्य समाज के महामंत्री अमित गुप्ता, पूर्व पार्षद नरेंद्र, राष्ट्रवादी वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं श्याम परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

व्यापारियों ने कहा कि विनीत अग्रवाल शारदा लंबे समय से व्यापारी समाज, वैश्य समाज और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हुए व्यापारियों के हितों की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में है जो व्यापारी हितों की रक्षा, समाज की एकता और सनातन संस्कृति व हिंदुत्व के मूल्यों के प्रति समर्पित हैं।

अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि समाज का यह स्नेह और सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी रहा है और व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत धुरी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे आगे भी व्यापारी समाज, वैश्य समाज तथा राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

4
375 views

Comment