JAMSHEDPUR : गैस संकट और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, सोनारी मंडल ने उठाई आवाज
गैस संकट और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, सोनारी मंडल ने उठाई आवाज
जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी के सोनारी मंडल ने आम जनता को हो रही परेशानियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार एलपीजी गैस की किल्लत, ₹60 की कीमत में बढ़ोतरी और 25 दिनों के बाद नया गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन समस्याओं के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं।
उनका आरोप है कि आम जनता महंगाई और गैस की कमी से परेशान है, जबकि सरकार की ओर से स्थिति सामान्य होने का माहौल दिखाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की वास्तविक परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि जब तक आम लोगों को राहत नहीं मिलेगी, तब तक कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर हर मंच तक जनता की आवाज उठाती रहेगी।
महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा