logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

SIMDEGA : सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई : तीन नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई : तीन नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा (झारखंड)। दिनांक-14.03.26 को पुलिस अधीक्षक महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि, तीन नाबालिक लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति के साथ मुफस्सिल थाना अन्तर्गत लसिया मार्ग, थाना मुफस्सिल, जिला- सिमडेगा में देखा गया है और उन्हें बहला-फुसलाकर अवैध रूप से काम करवाने के लिए ले जा रहा है।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। तवरित कार्रवाई करते हुए उक्त टीम सूचना के सत्यापन हेतु जैसे ही उक्त स्थान पर पहुॅची, अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया। उक्त स्थान से तीनों नाबालिग लड़कियों सुरक्षित बरामद किया गया।

पूछताछ एवं जांच पड़ताल में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति का नाम अमित गुप्ता, पिता-स्व0 कन्हैयालाल गप्ता है, जो ग्राम- बाउडीह, थाना- मधुबन, जिला- मउ (उत्तर प्रदेश), का रहने वाला है और तीनों नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर सूरत ले जा रहा था।

फिरार आरोपी एवं उसके सहयोगी देवसमनी कुमारी, पिता- बिन्देश्वर नाग, ग्राम- डायलोंगरा कुल्लूकेरा, थाना- मुफस्सिल, जिला- सिमडेगा को आज दिनांक- 15.03.26 को ग्राम-डायलोंगरा, थाना- मुफस्सिल, जिला- सिमडेगा से गिरफ्तार किया गया ।

उक्त के आलोक में AHTU थाना कांड सं0-01/26, दिनांक 14.03.2026, धारा-137 (2) 143 (5) BNS एवं 75/81 JJ Act. दर्ज किया गया तथा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा तीनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त -

1. नाम अमित गुप्ता, पिता-स्व0 कन्हैयालाल गप्ता है, जो ग्राम- बाउडीह, थाना- मधुबन, जिला- मउ (उत्तर प्रदेश)

2. देवसमनी कुमारी, पिता- बिन्देश्वर नाग, ग्राम- डायलोंगरा कुल्लूकेरा, थाना- मुफस्सिल, जिला- सिमडेगा

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, सिमडेगा,

Helpline No: 9262998531 06525 299908 06525 299987

मानव तस्करी से संबंधित सूचना/शिकायत के लिए Toll Free No. : 1800 3456 256

50
1270 views

Comment