logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खूब फल-फूल रहा है बालू का अवैध कारोबार

दुमका/अभिषेक कुमार सिंह
जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगला गाँव मे खूब फल-फूल रहा है बालू का अवैध कारोबार | दिन के उजाले मे नदियों से प्रतिदिन ट्रेक्टर के द्वारा बालू का उठाव कर एक स्थान पर जमा किया जाता है और रात के अंधेरे में बालू को अवैध रूप से ट्रको मे लोर्ड कर पश्चिम बंगाल भेज दिया जाता है | ईंन दिनों बालू का अवैध उठाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की नाक के नीचे यह कारोबार लंबे समय से चल रहा है, लेकिन खनन विभाग और पुलिस प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगाने में अब तक असफल नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार बालू माफिया दिन के उजाले में ही बेखौफ होकर बालू का उठाव कर रहे हैं। सुबह पांच बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लगातार ट्रैक्टरों के माध्यम से नदियों से बालू निकाला जाता है। इससे बालू माफिया जहां मालामाल हो रहे हैं, वहीं सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना हो रहा है। बीच-बीच में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई भी की गई, लेकिन इसका कोई स्थायी असर देखने को नहीं मिला। स्थिति यह है कि प्रतिदिन ट्रको मे अवैध बालू लोर्ड कर राज्य से बाहर भेज दिया जाता है । बालू घाटों के आसपास माफिया के दलाल और बिचौलिए भी सक्रिय रहते हैं। क्षेत्र में नदियों से हो रहे बालू खनन ने जलस्रोतों के अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। लगातार हो रहे खनन के कारण कई छोटी-बड़ी नदियां तेजी से सूखने लगी हैं। कई स्थानों पर नदी की धारा सिकुड़ गई है और प्राकृतिक जल प्रवाह भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञात हो कि झारखंड में अब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं हुई है | फिर भी बालू माफिया के द्वारा ट्रैकों में अवैध रूप से बालू लोड कर राज्य के बाहर भेज कर चांदी काट रहे हैं वही दूसरी ओर सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है | स्थानीय ग्रामीणो का कहना हैं की दिन के उजाले में ही बालू माफिया के द्वारा बिना किसी भय के ट्रैकों में अवैध रूप से बालू लोड कर राज्य के बाहर भेज रहे हैं | इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है की ऊपर से निचे तक सब कुछ मैनेज है | प्रशासन से अवैध बालू खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने, नियमित निगरानी करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

1
0 views

Comment