देशभक्ति आधारित गतिविधियों में शामिल छात्र छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र, डा. मानव ने बढ़ाया हौसला।
हिलसा(नालंदा)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित राम बाबू हाई स्कूल के मैदान में बीते माह आयोजित देशभक्ति आधारित समारोह के सफल प्रतिभागी शनिवार को आदर्श सर्वोदय स्कूल के प्रांगण में सम्मानित किए गए। सभी को मुख्य अतिथि डा .आशुतोष कुमार मानव ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि छोटे बच्चों द्वारा राष्ट्रीय त्योहार के अवसर पर बेहतर प्रस्तुति दी जाती है जिससे नागरिकों में भी देशभक्ति की भावना विकसित होती है। वहीं समाजसेवी डा. मानव ने कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ साथ इस तरह की गतिविधियों में जो विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं वो एक न एक दिन देश का नाम ज़रूर ऊँचा करते हैं। प्रशस्ति पत्र पाते ही सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।