आईएमए हाल में रविवार को सेमीनार में जुटेंगे प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा की ओर से रविवार को आईएमए भवन में राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से विशेषज्ञ चिकित्सक और आईएमए के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के संबंध में आईएमए अध्यक्षा मनीक्षा त्यागी ने शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया की गोष्ठी में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और विशेषज्ञ अपने अनुभव व शोध साझा करेंगे। प्रेस वार्ता में सचिव डा.विकास गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।