हवाई जहाज के टायरों से भरा एक चोरी का ट्रक बरामद, पकडे गये टायरों की कीमत करीब 1 करोड रूपया
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर हवाई जहाज के टायरों से भरा एक चोरी का ट्रक बरामद किया है।
इन टायरों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर ट्रक को रोका और आरोपी को हिरासत में ले लिया।