logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ पहुंचे योग गुरू बाबा रामदेव, बोले-युद्ध जैसे हालात, योग ही समाधान

मेरठ। साकेत स्थित आईटीआई में चल रहे सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव में शामिल होने योग गुरु बाबा रामदेव शनिवार को मेरठ पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरा, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

बाबा रामदेव ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। इस दिशा में पतंजलि और विश्व जागृति मिशन मिलकर काम कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध और बमबारी के कारण थर्ड वर्ल्ड वार जैसे हालात बन रहे हैं, जिनमें कई भारतीय भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में समस्याओं का समाधान खून-खराबे से नहीं बल्कि योग और संवाद से निकलेगा।

0
0 views

Comment