डिजिटल होगी जांच प्रक्रिया : पांढुर्णा पुलिस में ई-विवेचना एप का प्रशिक्षण आयोजित
🟡 डिजिटल होगी जांच प्रक्रिया : पांढुर्णा पुलिस में ई-विवेचना एप का प्रशिक्षण आयोजित
#पांढुर्णा, 13 मार्च 2026
पांढुर्णा पुलिस विभाग में जांच प्रक्रिया को आधुनिक और तेज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधिकारियों के लिए ई-विवेचना एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से विवेचना करने की प्रक्रिया सिखाई गई।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को कागजी प्रक्रिया से डिजिटल प्रणाली में परिवर्तित करना है, जिससे मामलों की जांच अधिक पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित तरीके से की जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में टी.ओ.टी. प्र.आर. राजभान कुरेती द्वारा अधिकारियों को ई-विवेचना एप के उपयोग, केस अपडेट, दस्तावेज अपलोड तथा ऑनलाइन मॉनिटरिंग की पूरी जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान एप के विभिन्न फीचर्स का अभ्यास किया और भविष्य में सभी विवेचना कार्यों को डिजिटल माध्यम से करने की बात कही।
👉 इस पहल से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।