पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शहीद स्मारक में विकास कार्यों का लोकार्पण किया
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं प्रेरणा से पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मेरठ जिले में अनेको स्थानों पर पर्यटन विकास के कार्यों का लोकार्पण समारोह शुक्रवार को शहीद स्मारक में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह उपस्थित रहे। जिन्होने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, सिवालखास के विधायक गुलाम मौहम्मद आदि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।