पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एसएसपी ने दिए निर्देश
मेरठ। जनपद में 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्तीदृ2025 परीक्षा को लेकर मेरठ जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिसके संबंध में एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।
परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं,