जमशेदपुर : बिष्टुपुर में महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन, बोलीं—यह मेरी नहीं, कार्यकर्ताओं की जीत
बिष्टुपुर में महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन, बोलीं—यह मेरी नहीं, कार्यकर्ताओं की जीत
जमशेदपुर (झारखंड)। बिष्टुपुर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने नवनिर्वाचित महापौर सुधा गुप्ता का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के राजु और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर सुधा गुप्ता ने कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता और साथियों की जीत है। इस अभिनंदन और सम्मान को मैं अपने सभी साथियों को समर्पित करती हूँ।”
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग, मेहनत और विश्वास के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।