logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची : कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस को वाहन, युवाओं को नियुक्ति पत्र—समाज की भागीदारी भी जरूरी

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस को वाहन, युवाओं को नियुक्ति पत्र—समाज की भागीदारी भी जरूरी

रांची (झारखंड)। आज मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पुलिस विभाग को चार-पहिया और दो-पहिया वाहन उपलब्ध कराए, ताकि पुलिस किसी भी घटना स्थल तक तेजी से पहुँच सके और त्वरित कार्रवाई कर सके। इस पहल का उद्देश्य राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

इस अवसर पर युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। ये युवा आने वाले समय में राज्य की सेवा करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यदि हम सभी जागरूक रहें और प्रशासन के साथ मिलकर काम करें, तो कई अपराध होने से पहले ही रोके जा सकते हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई स्थानों पर नागरिक इतने जागरूक और अनुशासित होते हैं कि चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी भी बहुत कम देखने को मिलती है। यह तभी संभव है जब समाज और प्रशासन मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, डॉ. इरफ़ान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, वंदना दादेल, डीजीपी, तदाशा मिश्रा सहित झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

6
197 views

Comment