logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संदीप पहल ने राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर को फिर घेरा पट्टे की जमीन खरीद मामले में फर्जी डाक्टरी का आरोप लगाया

मेरठ। अनुसूचित जाति के पट्टा धारकों की जमीन की रजिस्ट्री को लेकर सामाजिक संस्था सच के अध्यक्ष संदीप पहल ने एक बार फिर ऊर्जा राज्य मंत्री डा.सोमेन्द्र तोमर को घेरते हुए कहा कि उन्होेने मंत्री पद के प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पट्टे की जमीन खरीदने में कथित फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्रों को लगाया है।

उन्होने कहा कि राज्यमंत्री ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सरकारी डाक्टर के बजाय प्राईवेट डाक्टर की रिपोर्ट लगवाई हुई है जिसमें डाक्टर के हस्ताक्षर तक नही है। उन्होने कहा कि सरकारी डाक्टरों द्वारा भी जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है वह भी पूरी तरह से गलत है। उन्होने पट्टे की जमीन खरीद मामले में रिपोर्ट लगाने वाले डाक्टरों पर भी कार्यवाही की बात कही।

1
80 views

Comment