ऋषभ देव जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्री आदिनाथ विधान का आयोजन
मेरठ। श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, असोड़ा हाउस मेरठ में गुरुवार को भगवान ऋषभदेव के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज द्वारा रचित श्री आदिनाथ विधान का भक्तिमय आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वर्ण शांतिधारा करने का सौभाग्य राकेश जैन एवं अंकित जैन (सर्राफ) परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य रजत शांतिधारा नवीन जैन (गीता कालोनी) परिवार द्वारा की गई।
मंदिर परिसर में हेमचंद जैन, रमेश जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, संजय जैन, विपुल जैन, लकी जैन, अनिल जैन, सुरेश जैन, प्रियंक जैन, शशि जैन, अलका जैन, मंजू जैन, आभा जैन, बबिता जैन, श्वेता जैन आदि भक्तजन उपस्थित रहे।