logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद पर शराब की दुकानें बंद करने की मांग, नायब शहर काजी ने डीएम से मुलाकात की

मेरठ। ईद पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने आदि सहित अन्य मांगों को लेकर नायब शहर काजी जैनुरराशदीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गुरूवार को डीएम डा0वीके सिंह से मिला।

इस दौरान उन्होेने जुम्मा अलविदा और ईद-उल-फितर (संभावित 20 या 21 मार्च) के दिन शराब की दुकानें बंद रखने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि ये दोनों दिन मुसलमानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इन दिनों विशेष नमाज़ अदा की जाती है।

नायब शहर काजी ने मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

0
57 views

Comment