logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किड्स किंगडम स्कूल में फेयरवैल पार्टी का आयोजन

मेरठ। बुढ़ाना गेट (स्वामी पाडा) स्थित किड्स किंगड्म मेें यूकेजी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को फैयरवैल पार्टी दी गयी। स्कूल में पढने वाली शिक्षा, हया, अनाबिया आदि बच्चों का पहली कक्षा में मेरठ के प्रसिद्ध स्कूलों में चयन हो गया है और कुछ बच्चों का रिजल्ट आना बाकी है।

यह सभी बच्चे आने वाले अप्रैल के महीने से पहली कक्षा में मेरठ के अनेक प्रसिद्ध स्कूलों में जायेगें। इस दौरान बच्चों को अनेक गेम्स भी खिलाये गये। स्कूल की ओर से इन सभी बच्चों को एक गुड लक सर्टीफिकेट के साथ एक गिफ्ट भी प्रदान किया गया।

स्कूल के डायरैक्टर उत्सव कर्णवाल ने बच्चों को ढेर सारी शुभकामनायें तो दी ही साथ ही उन्हे हमेशा अपने माता पिता का आदर करने के लिये कहा।

कार्यक्रम को गरिमा शर्मा, कनिका शर्मा, शौर्या, अनुजा, नेहा, नैना, हितेषी ने सफल बनाने में सहयोग दिया।

0
88 views

Comment