logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांधी आश्रम से दांडी मार्च निकाला

मेरठ। आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के अन्तर्गत गांधी आश्रम से गुरूवार को समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर एवं गांधी आश्रम के कार्यवाहक मैनेजर तेलू राम के द्वारा दांडी मार्च का शुभारम्भ चरखा कात कर व झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान सरबजीत कपूर ने बताया की गांधीजी और उनके स्वयं सेवकों ने दांडी मार्च 12 मार्च, 1930 ई. को शुरू किया गया इसका मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों के ‘नमक कानून को तोड़ना’ था।

दांडी मार्च निकालने में वीरेंद्र सैनी, धुरूप यादव, रूप चंद शर्मा, अनिल कुमार, जगदीश शर्मा, विजय शुक्ला, शिवा नन्द राम, अजय प्रताप सिंह, धीरेन्द्र रावत, शिवा कुमार का विशेष योगदान रहा।

1
0 views

Comment