फर्जी आईएएस गिरफ्तार, शराब पीकर कर रहा था हंगामा, घर के बाहर आईएएस लिखी नेम प्लेट भी लगा रही थी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल कौशिक के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि वह फर्जी तरीके से खुद को 2008 बैच का आईएएस अधिकारी बताता था तथा उसने घर के बाहर आईएएस लिखी नेम प्लेट भी लगा रखी थी।