रांची : इफ्तार दावत में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पहुंचे
इफ्तार दावत में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पहुंचे
रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज रांची के स्मार्ट सिटी परिसर स्थित स्वास्थ्य मंत्री इफ्तार दावत में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास पहुंचे आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रोज़ेदारों के साथ इफ्तार किया और सभी को पवित्र रमज़ान माह की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इफ्तार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का महीना प्रेम, शांति और इंसानियत का संदेश देता है तथा समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्रदेश की खुशहाली एवं अमन-चैन के लिए दुआ की।