logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालिका सुरक्षा विषय पर मास्टर ट्रेनर्स एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संपन्न

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग,भोपाल संभाग, भोपाल द्वारा बालिका सुरक्षा विषय को लेकर भोपाल जिले के समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल में किया गया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के लिए लागू विभिन्न अधिनियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ अर्चना सहाय द्वारा पास्को एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अर्चना सहाय द्वारा अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं उसके प्रावधानों के बारे में बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए पॉक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी शॉर्ट फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित की गई। सत्र के द्वितीय चरण में सुश्री नेहा चतुर्वेदी द्वारा पॉश एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यस्थल की परिभाषा एवं उससे संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। सुश्री भावना त्रिपाठी द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत उद्बोधन दिया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी विशेषज्ञों द्वारा दिए गए कार्यशाला में उपस्थित प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपने-अपने विद्यालयों में इस विषय पर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

0
0 views

Comment