logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई : वाहन से 92 किलो गांजा बरामद, चालक-मालिक फरार

चंदवा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: वाहन से 92 किलो गांजा बरामद, चालक-मालिक फरार

लातेहार (झारखंड)। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी के पास दो वाहनों (JH01EY-6332 एवं JH05AS-5465) की टक्कर के बाद पुलिस द्वारा की गई सघन तलाशी में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। जांच के दौरान वाहन संख्या JH05AS-5465 से कुल 92 किलोग्राम गांजा, जो 87 पैकेट में पैक था, बरामद हुआ।

घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार चालक एवं वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

7
663 views

Comment