logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी के भंडारण अथवा जमाखोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

*डीसी सुशील सारवान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर न दें ध्यान।

सोनीपत,उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल व सीएनजी की आपूर्ति तथा उपयोग को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त के द्वारा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग व पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आम नागरिकों को इन आवश्यक सेवाओं की बिना किसी रूकावट के आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति अथवा व्यावसायिक स्थल पर अवैध रूप से एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी के भंडारण अथवा जमाखोरी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। जिला में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को घरेलूगैस आनलाईन माध्यम से उनके मोबाईल पर ओटीपी आने के बाद दी जा रही है।

*उपायुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि एलपीजी, पेट्रोल, डीजल या सीएनजी समय पर उपलब्ध करवाई जाती रहेगी तथा जिला में किसी भी प्रकार की कमी नही होगी। जिला प्रशासन सभी नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान डीएफएससी, विंशेल सहरावत, पेट्रोल पंप संचालक, एलपीजी संचालक मौजूद रहे।

220
5180 views

Comment