logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइंस ओलंपियाड में द स्टैनफोर्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

सोनीपत जिले के उपमंडल खरखौदा के गाँव थाना खुर्द में स्थित द स्टैनफोर्ड स्कूल के छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा सोनीपत जिले में आयोजित राष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 44 विद्यार्थियों ने ओलंपियाड परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।

चौथी कक्षा की मेधावी छात्रा काव्या ने विज्ञान विषय में जोनल टोपर में गोल्ड पदक हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सत्र 2025–26 में 44 विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की ओलंपियाड परीक्षा उत्तीर्ण की और साथ में 8 गोल्ड पदक हासिल करके विशेष उपलब्धि दर्ज की है।

विद्यालय चेयरमैन उत्सव दहिया के अनुसार छात्रों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

द स्टैनफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र: -

*पहली कक्षा की श्रेया
*दूसरी कक्षा के जयंत एवं वेदिका
*चौथी कक्षा की काव्या
* आठवीं कक्षा के पारस सैनी, राशि, किंजल, आरुष दहिया हैं।

स्कूल की हैड पूजा उत्सव दहिया ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया है कि अगर सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।

यह सफलता छात्रों के परिश्रम, शिक्षकों की समर्पित मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। सभी 44 विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें उपप्रधानाचार्या कुमारी सरिता, शिक्षिका: कीर्ति, मोनिका, काजल, रितु कुमार, नीलम लाकड़ा उपस्थित रहे।

151
3509 views

Comment