logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीकानेर के डॉ. शशि कांत अग्रवाल ने ओवर-70 वर्ल्ड कप में भारत का किया प्रतिनिधित्व

बीकानेर के डॉ. शशि कांत अग्रवाल ने ओवर-70 वर्ल्ड कप में भारत का किया प्रतिनिधित्व
बीकानेर। शहर के लिए गर्व की बात है कि बीकानेर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. शशि कांत अग्रवाल हाल ही में न्यूजीलैंड में आयोजित वेटरन्स क्रिकेट इंडिया ओवर-70 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर वापस बीकानेर लौटे हैं। लगभग 20 दिनों तक चले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में डॉ. अग्रवाल ने टीम इंडिया की ओर से एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
डॉ. शशि कांत अग्रवाल पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एचओडी के पद से कुछ वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने के साथ-साथ उनका क्रिकेट के प्रति लगाव बचपन से ही रहा है। इसी जुनून और निरंतर अभ्यास के चलते उन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत की टीम से खेलने का अवसर मिला।
डॉ. अग्रवाल की इस उपलब्धि से बीकानेर शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। शहरवासियों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

3
59 views

Comment