यातायात पुलिस ने चैकिंग अभियान में 163 वाहनों के चालान तथा 7 को सीज किया
मेरठ। एसएसपी के निर्देश पर शहर में मोडिफाइड साइलेंसर, दोषपूर्ण नंबर प्लेट व जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें 892 वाहनों की चेकिंग की गई। चैकिंग में 163 वाहनों के चालान किये गये जबकी 07 वाहन सीज किये।
यातायात पुलिस के अनुसार मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलाने वाले (साइलेंसर से पटाखा फोटने वाले) वाहनों के 48 चालान एवं 07 वाहन सीज किए गए तथा मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट (दोषपूर्ण/फाल्टी नंबर प्लेट) का प्रयोग करने वाले 91 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।