छावनी बोर्ड की बैठक में कैंट विधायक ने रखे कई सुझाव
मेरठ। कैंट बोर्ड में ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे की अध्यक्षता में छावनी बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने छावनी के सिविल क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को रखा और उनके निस्तारण हेतु सुझाव प्रकट किए।
अन्त में कैंट विधायक अमित अग्रवाल व छावनी बोर्ड के सदस्य डा0सतीश शर्मा ने ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे के विदाई की अवसर पर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में सीईओ जाकिर हुसैन आदि भी उपस्थित रहे।